कांगड़ा – निजी बस और कार की टक्कर में मां की मौत, बेटा घायल

“विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के तहत आते मलां-चामुंडा मार्ग पर मझेटली में एक निजी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के करीब हुआ। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है”

कांगड़ा 05 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मलां-चामुंडा मार्ग पर मझेटली सड़क पर चंदन (34) अपनी कार को घर से बाहर निकाल रहे थे। सड़क के साथ ही घर होने के कारण युवक की माता बिंता रानी (60) गाड़ी को सड़क तक निकलवाने में इशारों से सहायता कर रही थी। इसी बीच चामुंडा की तरफ से आ रही निजी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर से महिला कार के नीचे फंस गई, जबकि निजी बस भी कार के ऊपर चढ़ गई। हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और घायल महिला को नगरोटा अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, कार चला रहा युवक भी गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया। उसको कार से बाहर निकालना मुश्किल हो गया। इस दौरान मौके पर एकत्रित लोगों की युवक को बाहर निकालने की कोशिश बेकार साबित हो रही थी। ऐसे में दो जेसीबी को मौके पर बुलाकर बस को पलटा गया, जिसके बाद करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकालकर टांडा मेडिकल काॅलेज भेजा गया।

इस दौरान बहुत देर तक मलां-चामुंडा सड़क पर दोनों तरफ जाम लग गया। एसएचओ नगरोटा बगवां चमन लाल ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago