सोलन – मेडिकल डिवाइस पार्क, अब 25 फीसदी क्षेत्र में ही लगेंगे उद्योग

” पहले यह मेडिकल डिवाइस पार्क राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से बनना था लेकिन केंद्र सरकार ने 30 करोड़ रुपये वापस लौटाने के बाद अब राज्य सरकार ही इस पर पैसा लगाएगी”

नालागढ़ 05 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

नालागढ़ में बनने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए मिले 30 करोड़ रुपये केंद्र सरकार को लौटाने के बाद अब राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 25 फीसदी जमीन पर ही मेडिकल डिवाइस पार्क बनाएंगे। शेष 75 फीसदी जमीन पर ग्रीन उद्योग लगाए जाएंगे।

यही नहीं, पहले जहां डिवाइस पार्क पहले केंद्र सरकार के सहयोग से बनना थाए वहीं अब इसे प्रदेश सरकार अपने स्तर पर तैयार करेगी। अभी जमीन समतल करने के बाद अब भवन व सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। पहले यह मेडिकल डिवाइस पार्क राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से बनना था लेकिन केंद्र सरकार ने 30 करोड़ रुपये वापस लौटाने के बाद अब राज्य सरकार ही इस पर पैसा लगाएगी।

गौरतलब है कि नालागढ़ के मझौली में 1,623 बीघा जमीन पर मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। इसमें मेडिकल डिवाइस पार्क पर 349 करोड़ रुपये व्यय होने हैं। अभी तक 134 करोड़ रुपये व्यय हो चुके हैं, जिसमें से 107 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने लगा दिए हैं।30 करोड़ रुपये केंद्र के होने से उसे लौटाने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है।

अभी तक मेडिकल डिवाइस पार्क में जमीन समतल करने के साथ दो बड़ी प्रयोगशालाओं के भवन का कार्य चल रहा है। चार हजार वर्ग मीटर पर दो-दो हजार वर्ग मीटर के दो वेयर हाउस बन रहे हैं। इसके अलावा 2,250 वर्ग मीटर पर फ्लेटिड फैक्टरियां खुलेंगी। यहां पर 16 बेड हाल बन रहे हैं।

पार्क को जोड़ने के लिए साढ़े चार किमी लंबी सड़कों का पहले फेस में टेंडर लगने के बाद कार्य शुरू हो गया है। इस संबंध में पार्क का कार्य देख रहे अधिशासी अभियंता राजेश मिन्हास ने बताया कि जमीन समतल करने के बाद भवन व सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है।

अभी तक उन्हें 134 करोड़ रुपये मिल चुका है। बजट के लिए सरकार को लिखा गया है। उधर, उद्योग विभाग के सदस्य सचिव विनीत कुमार ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर नई कोई अधिसूचना नहीं आई है। इसलिए पार्क के निर्माण के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago