“हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास योजना में राज्य स्तरीय समिति ने उद्योग, प्लांट और मशीनरियां लगाने के 22 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें प्लांट और मशीनरी में 132.12 करोड़ रुपये का निवेश और 921 लोगों को रोजगार मिलेगा”
शिमला 05 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
औद्योगिक विकास योजना के तहत बुधवार को प्रधान सचिव (उद्योग) आरडी नजीम की अध्यक्षता में बैठक में बताया गया कि यह योजना उन इकाइयों के लिए लागू है जो 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2022 तक स्थापित या पर्याप्त विस्तार कर चुकी हैं।
आरडी नजीम ने बताया कि इन मामलों में कुल सब्सिडी राशि 21.40 करोड़ रुपये अनुमानित है। इन मामलों को जल्द से जल्द धनराशि प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत औद्योगिक इकाइयों को पांच करोड़ रुपये की ऊपरी सीमा के साथ संयंत्र और मशीनरी में निवेश के लिए 30 फीसदी की दर पर केंद्रीय पूंजी निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
बैठक में निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस, एचपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक, पर्यटन, वित्त और उद्योग विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…
फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…
मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…
तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…
SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…