Breaking News

जौनपुर : सिर कूचकर युवक की हत्या, मचा कोहराम

“जौनपुर जिले में एक युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर माैके पर सुजानगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया”

जौनपुर 23 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय पंडरी गांव में मनोज कुमार यादव (27) की घर से पांच सौ मीटर दूर पाही पर बीती रात में सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मनोज यादव पाही पर सोने गया था।

सुबह भतीजा प्रदीप यादव जब पाही पर पहुंचा तो छत पर मनोज की खून से सनी लाश देख उसके होश उड़ गए। शोर करने पर गांव और परिजन पहुंचे। घर में कोहराम मच गया।

मृतक के भांजे अमन यादव के अनुसार, शुक्रवार रात मनोज अपने पम्पिंग सेट पर 8-9 दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ युवक और सुजानगंज बाजार से आए लोग मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से हमला कर मनोज की हत्या कर दी। मनोज स्वर्गीय भगेलू राम यादव के पुत्र थे।

सुजानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी बदलापुर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि सराय पड़री गाँव में पाही पर युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

21 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

21 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

21 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago