“चमोली के थराली तहसील में देर रात बादल फटने की खबर सामने आ गई। क्षेत्र में काफी नुकसान होने की आशंका है। बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने यह जानकारी दी है”
चमोली 23 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तराखंड में भी बारिश अपना कहर बरपा रही है। उत्तरकाशी थराली आपदा से प्रदेश उभर भी नहीं पाया कि चमोली में बादल फटने की घटना सामने आ गई। पूरा बाजार और लोगों के घर मलबे से पटे हैं।
दो लोगों के लापता होने की खबर हैं। हादसे के बाद जो तस्वीरे सामने आई है वो दर्दनाक है। क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे उभरना मुश्किल होगा। लोगों के रोजगार के साधन और जीवन पूंजी सब खत्म हो गए।
चमोली जिले के थराली तहसील के चेपड़ों कस्बे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। बरसाती गदेरे के उफान से बाजार मलबे में दब गया और कई मकान तबाह हो गए। दो लोगों के लापता होने की खबर है।
चमोली जनपद के थराली में आई आपदा में जिला प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें राहत बचाव का कार्य कर रही हैं। हरमनी के पास मार्ग सुचारु कर दिया गया है। भारी बारिश को देखते हुए आज थराली, देवाल व नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…