जौनपुर : RO/ARO की परीक्षाआज, 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,176 परीक्षार्थी होंगे शामिल

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा टीडी डिग्री कॉलेज पहुंचकर 27 जुलाई 2025 को एक पाली में आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी- 2023 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण किया गया”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 27 जुलाई 2025 को सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 22,176 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 47 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान पूर्व में ही चेक कर लिया जाए, परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित कर ली जाए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयोग के दिए गए दिशा निर्देशानुसार के अनुसार परीक्षा संपादित कराई जाएगी, किसी भी प्रकार की अवहेलना की दशा में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक संवेदनशीलता बरतते हुए परीक्षा संपन्न कराएंगे।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी, कार्मिक समय से परीक्षा केन्द्रो पर पहुंचकर परीक्षा को शूचितापूर्ण, नकल विहीन तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी बना जापानी निवेश का नया केंद्र, CM योगी ने गिनाई उपलब्धियां

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

गुजरात : भावनगर में नकली शराब पीने से 2 की मौत, 19 अस्पताल में

गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…

4 hours ago

पटना में RJD के राजभवन मार्च पर बवाल, तेजस्वी यादव हिरासत में

बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…

4 hours ago

PM Modi का संदेश, शेयर किया संस्कृत का यह खास ‘सुभाषितम्’

परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…

4 hours ago

भारत का सुपरफूड मखाना: उत्पादन, निर्यात, फायदे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड

भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…

4 hours ago

Operation Sindoor: ब्रह्मोस का प्रहार और पाकिस्तान का सरेंडर

सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…

4 hours ago