जौनपुर : पारिवारिक विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या

“जौनपुर के डोभी क्षेत्र में स्थित छोटी चिट्को राजभर बस्ती में शुक्रवार रात एक पारिवारिक विवाद ने भयानक रूप ले लिया। विवाद में राजकुमार राजभर की मौत हो गई। खाने-पीने को लेकर राजकुमार राजभर और रामदयाल राजभर के बीच कहासुनी हुई”

जौनपुर 23 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

यह घटना रात को तब हुई जब रामदयाल राजभर ने अपने भतीजे राजकुमार को खाना खाने के लिए बुलाया। राजकुमार अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठा था। चाचा के गुस्से में बुलाने पर भतीजे को यह बात नागवार लगी। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर रामदयाल राजभर के परिवार के लोगों ने राजकुमार राजभर पर डंडे से हमला कर दिया। सर पर गंभीर चोट लगने से राजकुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी रामदयाल मौके से फरार हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में से चार को हिरासत में ले लिया गया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.