जौनपुर : बक्शा विकास खंड में निकली तिरंगा यात्रा
“जौनपुर के बक्शा विकास खंड में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी राम विलास ने इस यात्रा का नेतृत्व किया”
जौनपुर / बक्शा 12 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यात्रा का शुभारंभ बक्शा पंचायत भवन से हुआ। यह यात्रा बक्शा बाजार से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंची।कार्यक्रम में विभिन्न पदों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी महेश कुमार तिवारी, कमलेश खरवार और गौड़ गणेश ने भाग लिया। सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा नरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, विजय विश्वकर्मा और केशरी प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।











