पूर्वांचल विश्वविद्यालय : हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्रों ने बाइक यात्रा निकाली
“पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती सदन से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया”
जौनपुर 12 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय से निकलकर गोद लिए गए जासोपुर और कुकड़ीपुर गांव तक पहुंची। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए गए।
कुलसचिव डॉ. सिंह ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्रध्वज के सम्मान का प्रतीक है। यह युवाओं में देशभक्ति और एकता का संदेश फैलाने का माध्यम है। कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. राकेश यादव, प्रो. राजबहादुर यादव और डॉ. अनुराग मिश्र ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. वनिता सिंह समेत अन्य शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। यात्रा का समापन विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रगान के साथ हुआ।











