जौनपुर / बदलापुर : युवक से मारपीट के बाद बाइक में लगाई आग
“बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रैभानीपुर गांव में सोमवार को एक बाइक सवार पर हमला हुआ। अज्ञात बदमाशों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसकी बाइक में आग लगा दी”
जौनपुर / बदलापुर 12 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक में आग लगा दी। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा।
बदलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरबिंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क के बीच जलती हुई बाइक दिखाई दे रही है।











