“शाहगंज नगर के श्रीरामपुर रोड स्थित राज ट्रेडर्स पान मसाले की दुकान पर शुक्रवार दोपहर से देर रात तक आयकर विभाग की विशेष जांच टीम (एसआईबी) की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। टीम ने कागजातों की छानबीन करते हुए बिक्री के अनुपात में कम टैक्स जमा करने की बात सामने आई। टीम ने 27 लाख रुपये का टैक्स जमा करवाया”
जौनपुर 18 / 08 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
शुक्रवार दोपहर नगर के श्री रामपुर रोड स्थित राज ट्रेडर्स पान मसाला की दुकान पर वाराणसी कर विभाग की विशेष जांच दल (एसआईबी) के डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित के नेतृत्व में टीम पहुंची।
फर्म की लेन-देन बिल आदि से संबंधित कागजातों की जांच करने लगे। टीम ने जांच में बिक्री के अनुपात टैक्स न जमा होने की जानकारी मिली।
आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद व्यवसाई से 27 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया। टीम अपने साथ कुछ कागजात ले गई।
टीम की छापेमारी की कार्रवाई से नगर की कई दुकानें बंद करके व्यवसाई मौके से भाग निकले। एसआईबी की टीम क्षेत्र में भ्रमण करके जानकारी इकट्ठा करती है कि किन-किन प्रतिष्ठानों पर व्यापार के अनुपात में टैक्स चोरी करते हैं।
ऐसे प्रतिष्ठानों की पहचान के बाद विशेष दल उक्त प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर कागजातों की जांच पड़ताल के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का काम करते हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर डिप्टी कमिश्नर अनिल हरित ने बताया कि राज ट्रेडर्स टैक्स की चोरी की जा रही थी टैक्स 27 लाख रुपए जमा कराया गया। आवश्यक लिखा-पढ़ी की जा रही है।
यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा ने चला बड़ा दांव, आज उतारेगी तीसरा उम्मीदवार; क्रॉस-वोटिंग के भरोसे…
फ्लाईदुबई विमान में हमले की इनसाइड स्टोरी: कॉकपिट में छिपा था कट्टरपंथी, इजरायल था निशाना,…
यूपी राज्यसभा चुनाव 2026: 10 सीटों पर दिलचस्प हुआ मुकाबला; BJP के 8वें और SP…
बसपा में बड़ा उलटफेर: मायावती ने आकाश आनंद को फिर बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर, ससुर अशोक…
देश की 6 सीटों पर उपचुनाव का दंगल: असम की नगांव लोकसभा और 3 राज्यों…
जौनपुर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 5 दिन में मिले 5 नए मरीज; मलेरिया अधिकारी…