जौनपुर / शाहगंज – पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

“शाहगंज क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने व्यापार के लिए पांच लाख तो मांगे ही दूसरी शादी भी कर ली”

जौनपुर / शाहगंज 29 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

गांव निवासी विवाहिता आलिया खातून ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी 18 अक्तूबर, 2022 को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसन गांव निवासी इफ्तिखार के बेटे शाह फहद से हुई थी।

ससुराल में दस दिन बीतने के बाद पति ने विवाहिता से व्यापार करने के बहाने पांच लाख रुपये मायके से लाने की बात कही। विवाहिता ने पति समेत ससुराली जनों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया।

तहरीर में बताया कि विगत कुछ दिनों पहले पति ने दूसरी शादी भी कर ली। शादी करने के बाद सास इशरत, ननद समीरा और नेशात समेत विदेश रह रहे जेठ इश्तियाक व उसमान घर पर फोन करके अपने परिवार को उकसा कर पांच लाख रुपये लाने की बात करते रहे। इतना ही नहीं मारपीट कर उसे सबरहद बाजार में छोड दिया और कहा कि पांच लाख लाने पर ही घर में इंट्री मिलेगी।

प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व मारपीट से संबंधित धाराओं में पति समेत चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

कोरबा : कोल कर्मियों के खातों में 15 अक्टूबर को बरसेंगे 353 करोड़

कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ / धमतरी: अंतिम संस्कार से पहले पति की ‘घर वापसी

धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…

5 hours ago

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर पुलिस से अभद्रता मामले में 45 पर FIR

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…

6 hours ago

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र, NSM की ऐतिहासिक उड़ान

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…

6 hours ago

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…

6 hours ago

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात, बनेगा ‘सिल्क क्लस्टर’

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…

6 hours ago