जौनपुर / खुटहन – जमीनी विवाद में 19 नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

“खुटहन थाना क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से चार महिलाओं सहित छह तो दूसरे पक्ष से चार महिलाएं घायल हो गईं”

खुटहन 29 / १० / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

पुलिस ने प्रथम पक्ष की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, आगजनी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के आरोप पर सात नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।

गांव निवासी रामजीत राजभर प्रथम पक्ष का आरोप था कि 18 अक्तूबर की शाम उनका भांजा कार्तिक राजभर बाइक से घर आ रहा था। रंजिश को लेकर पड़ोसी प्रदीप राजभर उसे रास्ते में रोक कर धमकी देने लगे।

इसके घंटे बाद अचानक प्रदीप परमिंदर, मुरली राजभर, बसंतलाल, इंद्रजीत, अजय, विरेन्द्र, प्रेम चंद, चंद्रभान, सरोज और ठाकुर राजभर लाठी- डंडे और लोहे का रॉड लेकर उसके घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे।

मना करने पर रामजीत राजभर, विनोद, सरोजा देवी, काजल, अमरीता और इंद्रकला को पीटने लगे। सरोजा देवी के सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गई।

वहीं दूसरे पक्ष के मुरली राजभर का आरोप था कि घूर गड्ढे की भूमि को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी। तभी विपक्ष के विनोद राजभर, गुड्डू, बिंदे, उत्तम, कार्तिक, निर्मला और इंद्रकला देवी के अलावा दो अज्ञात लोगों ने लाठी- डंडे से हमला कर दिया।

मारपीट में सुधा देवी, कलावती, प्रेमा और मीरा देवी घायल हो गई। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से 19 नामजद के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

कोरबा : कोल कर्मियों के खातों में 15 अक्टूबर को बरसेंगे 353 करोड़

कोरबा के बाजार में बरसेगा धन: SECL कर्मियों को मिलेगा 1.10 लाख का बोनस, 15…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ / धमतरी: अंतिम संस्कार से पहले पति की ‘घर वापसी

धमतरी: अंतिम संस्कार में समाज का बहिष्कार, विहिप की पहल पर 'घर वापसी' के बाद…

5 hours ago

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर पुलिस से अभद्रता मामले में 45 पर FIR

जौनपुर: शिकारपुर तिराहे पर चक्का जाम, पुलिस से अभद्रता और बैरियर हटाने पर बड़ा एक्शन,…

5 hours ago

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र, NSM की ऐतिहासिक उड़ान

भारत का उभरता सुपरकंप्यूटिंग परितंत्र: 'परम 8000' से 68 पेटाफ्लॉप्स तक की स्वदेशी उड़ान, जानिए…

5 hours ago

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल

जौनपुर के रोहित यादव ने एशियन गेम्स 2026 में जीता कांस्य पदक, बांस के भाले…

5 hours ago

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात, बनेगा ‘सिल्क क्लस्टर’

भदोही को सीएम योगी की 1340 करोड़ की सौगात: वाराणसी-भदोही-मिर्जापुर को मिलाकर बनेगा 'सिल्क क्लस्टर',…

5 hours ago