“जौनपुर के थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 17 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई”
जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बरामद किए गए मोबाइल फोन में विभिन्न ब्रांड्स के फोन शामिल हैं। इनमें रियलमी, सैमसंग गैलेक्सी, वनप्लस, ओप्पो, विवो, मोटोरोला, रेडमी और पोको ब्रांड के मोबाइल फोन हैं। इन सभी फोन की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये है।
प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर नियुक्त सीसीटीएनएस आरक्षी अजीमुल्लाह, कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार, सीसीटीएनएस आरक्षी विवेकानंद राजभर और क्राइम टीम के मुख्य आरक्षी मोहम्मद रिजवान तथा कांस्टेबल अजय कुमार सिंह ने यह सफलता हासिल की।
बरामद मोबाइल फोन जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों के हैं। इनमें राहुल पटेल, ज्ञानेंद्र, मुकेश, बबिता मौर्या, शैलेष मौर्या, गौरीशंकर सोनकर, शैलेष यादव, कपिलदेव, राज कुमार गुप्ता, सूरज कुमार, रवि कुमार गुप्ता, संतोष कुमार द्विवेदी, अरविंद गुप्ता, तसनीम कौसर, मनोज कुमार पटेल, रामसूरत और अभिषेक यादव शामिल हैं।
मोबाइल फोन मिलने के बाद सभी मालिकों ने मड़ियाहूं पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…