जौनपुर/मछलीशहर : आपसी रंजिश में मारपीट करने पर नौ लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

“मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दियांवा गांव में रविवार को आपसी रंजिश में दो पक्षों में नौ लोग घायल हो गए। इसमें चार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है”

मछलीशहर 29 / 04 / 2025 जिला संवाददाता अब्दुल हई की रिपोर्ट 

एक युवक ने दूसरे पक्ष के परिवार के एक सदस्य की फोटो इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर दी। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से चंद्रमा मिश्र, सागर, रिंकू, अनिरुद्ध, अभीषेक शुक्ल, वेद प्रकाश, मनीष, शिवप्रकाश, सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें से रिंकू, अभिषेक, मनीष और सत्यम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि आपसी रंजिश में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।