जौनपुर / बक्शा : मारपीट में दो नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज
“सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इंडेन गैस एजेंसी हरबसपुर गांव के पास रविवार रात में पीछे से पहुंचे बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने बरात से लौट रहे युवकों की पिटाई कर दी”
जौनपुर / बक्शा 29 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
मामले में पुलिस द्वारा दो नामजद व दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव निवासी श्रवण कुमार गुप्ता ने तहरीर में बताया कि बीते 25 अप्रैल को गांव से एक बरात चक गोपालपुर सरायख्वाजा गई थी।
लौटते समय रात 11:15 बजे हरवसपुर के पास पीछे से पहुंचे 2 मोटर साइकिल से आकाश यादव व आर्यन निवासी मोइनपुर चकिया थाना सरायख्वाजा तथा दो अज्ञात लोगों ने रोककर मुझे व मेरे साथी कुलदीप कुमार व मोहम्मद याहिया, अब्बूशाद उटरूखुर्द थाना बक्शा निवासी को गाली-गलौच देते हुए लाठी-डंडे से पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है।
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि उक्त 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।











