जौनपुर : लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में अब लगेगा शुल्क

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्यान विकास समिति की बैठक सम्पन्न हुई”

जौनपुर 27 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के सौन्दर्यीकरण, सुदृढीकरण तथा पार्क के रख-रखाव हेतु पार्क में सभ्रान्त नागारिको/आगन्तुको के प्रवेश हेतु टिकट निर्गत किये जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रतिदिन प्रति व्यक्ति रू0 5 की दर से लागू किया जायेगा।

पार्क में प्रवेश हेतु आगन्तुको/सभ्रान्त नागरिको को तीन श्रेणी में यथा-प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर आई0कार्ड निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। टिकट की दरो का विवरण निम्नवत है- तैमासिक 250 छमाही 500 वार्षिक 1000 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया।

पार्क में प्रवेश हेतु 70 वर्ष के ऊपर वरिष्ठ नागारिको एंव 12 वर्ष कम उम्र के बच्चो का एंव माता-पिता के साथ आये हुए नाबालिक बच्चो का प्रवेश निःशुल्क होगा। पार्क में प्रवेश हेतु टिकट व्यवस्था अगामी 16 अगस्त 2025 से लागू होनी है।

पार्क में टहलने वाले आगन्तुको/सभ्रान्त नागारिको से अपील किया है कि पार्क में प्रवेश हेतु लागू टिकट व्यवस्था को अपनी स्वेच्छा के अनुसार चुन कर पास अवश्य बनवा ले।

पार्क के बाहर पार्किंग स्थल बनवाने एंव स्ट्रीट लाइट पार्क के बाहर रोड साइट लगाये जाने हेतु अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एंव पार्क की सुरक्षा के दृष्टिगत पेट्रोलिंग अधिक से अधिक कराये जाने हेतु नगर क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पार्क के अन्दर एक पेड माँ के नाम लगाया जाये तथा आम जनमानस से पार्क में अधिक से अधिक पौधरोपण का कार्य 15 अगस्त 2025 तक प्रभावी रूप से कराया जाये।

Santosh SETH

Recent Posts

यूपी बना जापानी निवेश का नया केंद्र, CM योगी ने गिनाई उपलब्धियां

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

गुजरात : भावनगर में नकली शराब पीने से 2 की मौत, 19 अस्पताल में

गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…

42 minutes ago

पटना में RJD के राजभवन मार्च पर बवाल, तेजस्वी यादव हिरासत में

बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…

56 minutes ago

PM Modi का संदेश, शेयर किया संस्कृत का यह खास ‘सुभाषितम्’

परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…

1 hour ago

भारत का सुपरफूड मखाना: उत्पादन, निर्यात, फायदे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड

भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…

1 hour ago

Operation Sindoor: ब्रह्मोस का प्रहार और पाकिस्तान का सरेंडर

सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…

1 hour ago