जौनपुर के विकास भवन परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करते मा० राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव।
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, मंत्री गिरीश यादव ने गिनाईं उपलब्धियां ”
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : अब्दुल हई ( राजा ) की रिपोर्ट
भारत सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जौनपुर जिले में विकास उत्सव मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 17 से 20 जून 2026 तक चलने वाली तीन दिवसीय ‘विकास प्रदर्शनी’ का भव्य शुभारंभ बुधवार को विकास भवन परिसर में हुआ।
इस महत्वपूर्ण प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. और मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में पिछले 12 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्यों को आकर्षक चित्रों और होर्डिंग्स के माध्यम से दर्शाया गया है।
जौनपुर जिले में हुए प्रमुख अवसंरचनात्मक और विकास कार्यों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा:
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद राज्यमंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि और कोविड-19 के दौरान मुफ्त वैक्सीन जैसी ऐतिहासिक पहलों का जिक्र किया।
मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने न केवल बुनियादी ढांचे का विकास किया है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी सहेजने और संवारने का बड़ा काम किया है।
जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनता को ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे भारी संख्या में यहां आएं और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं।
इस आयोजन को रोचक बनाने के लिए जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचार साहित्य का वितरण किया गया।
वहीं, सोनम सरोज एंड पार्टी ने मनमोहक लोकगीतों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई।
कार्यक्रम में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…
म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…
यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…
दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…