CRIME NEWS

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या, खुलासे के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित”

जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।

 

जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर काठ गोदाम चौराहे के पास दुकान के बाहर सो रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने किसी ठोस वस्तु से सिर पर प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी।

रात करीब 2 बजे हुई इस वारदात में गंभीर चोट लगने से पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार मचते ही हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

सुबह खून से लथपथ मिला शव, लॉकडाउन से दुकान के बाहर सोता था मृतक

मृतक की पहचान भभौरी गांव निवासी उदय राज यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण रोज की तरह उदय राज को जगाने पहुंचे, तो वहां खून के छींटे और लथपथ शव देखकर सन्न रह गए।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सिकरारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक की मां उमा देवी ने रोते हुए बताया कि उदय राज अविवाहित था और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर था। वह चौराहे पर बोरी ढोने (पल्लेदारी) और मजदूरी का काम करके अपना और अपनी मां का भरण-पोषण करता था।

उमा देवी के अनुसार, कोरोना लॉकडाउन के समय से ही उदय राज घर पर सोने के बजाय रोजाना काठ गोदाम चौराहे पर दुकान के सामने ही सोता था।

रविवार रात भी वह रोज की तरह वहीं सो रहा था, जब बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: एक भाई की पहले हो चुकी है हत्या, एक लापता

इस वारदात ने पीड़ित परिवार के पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। उदय राज कुल चार भाई थे, जिनमें से एक भाई की पहले ही हत्या की जा चुकी है, जबकि एक अन्य भाई लंबे समय से लापता है। चौथा भाई मुंबई में रहता है।

घर पर उदय राज अपनी बुजुर्ग मां उमा देवी और भाभी अनीता के साथ रहता था। मां ने पुलिस प्रशासन से बेटे के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

एएसपी ग्रामीण और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, 3 टीमें गठित

हत्या की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिवार में पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया, “प्रथम दृष्टया उदय राज की हत्या किसी ठोस वस्तु से सिर पर हमला कर की गई है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही हैं।”

Santosh SETH

Recent Posts

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

2 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

8 hours ago

TRAI हुआ सख्त: अब मिलेंगे बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग-SMS रिचार्ज प्लान

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI का बड़ा फैसला: बिना डेटा वाले 'Voice और SMS-Only'…

9 hours ago

आम जनता को राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली

आम जनता को बड़ी राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली,…

9 hours ago

SIR विवाद पर सीएम योगी का पलटवार: सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा

SIR और चुनाव आयोग विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- 'कांग्रेस के…

17 hours ago