जौनपुर : किसानों को भूमि अधिग्रहण का यथोचित मुआवजा दिया जाएगा – जिलाधिकारी

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग संबंधी मुआवजे के प्रकरण के निस्तारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 30 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा अवगत कराया गया कि आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान वर्ष 2013 से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी, किन्ही कारणों से किसानों तथा एनएचएआई के मध्य मुआवजे के निर्धारण को लेकर गतिरोध चल रहा था।

उन्होंने कहा कि किसानों को न्यायोचित मुआवजा मिल सके इस हेतु तीन गांव का अभिनिर्णय किया जा चुका है तथा अन्य सभी गांवों में अभिनिर्णय की प्रक्रिया चल रही है, दोनो पक्षों को सुनते हुए न्यायोचित निर्णय किया जाएगा।

जिससे आने वाले समय में शीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा सके तथा किसानों और एनएचएआई के मध्य जो गतिरोध है उसे समाप्त किया जा सके। लम्बित मुआवजे के प्रकरण के निस्तारण के लिए एनएचएआई और किसानों के मध्य कई बार बैठक कराया गया है और पूरे प्रकरण को उच्च अधिकारियों से भी अवगत कराया गया।

उन्होने कहा कि जो दर निर्धारित किया गया है अभिनिर्णय के पश्चात सम्पूर्ण धनराशि सम्बन्धित किसान के खाते में हस्तान्तरित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि इसमें किसी भी बिचैलिए का हस्तक्षेप नही होना चाहिए। उन्होने सभी किसानों का आश्वस्त कराया कि उन्हे यथोचित मुआवजा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के कार्यो को प्रत्येक अधिकारी गम्भीरता से लें यह राजमार्ग बन जाने से सभी किसानों, आमजनमानस को आवागमन में सुविधा होगी तथा उस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास भी हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित किसानगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

IIT मद्रास MSMEs संगोष्ठी : डिजिटल कॉमर्स से ‘लोकल से ग्लोबल’ की उड़ान

'लोकल से ग्लोबल' की उड़ान: IIT मद्रास में MSMEs के लिए डिजिटल कॉमर्स पर राष्ट्रीय…

10 minutes ago

फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, भागते हुए गिरफ्तार

फतेहपुर: मदरसे के मौलवी ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, फर्रुखाबाद भागते समय ग्रामीणों ने…

23 minutes ago

भारत का एक्शन: दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर चला बुलडोजर

भारत का कूटनीतिक पलटवार: 'जैसे को तैसा' नीति के तहत दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के…

37 minutes ago

पीएम जनजातीय विकास मिशन: आदिवासियों को उद्यमी बना रही सरकार

पीएम जनजातीय विकास मिशन: वन धन से संवर रहा आदिवासियों का भविष्य, बिचौलियों के जाल…

47 minutes ago

PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, लोकतांत्रिक परंपरा…

54 minutes ago

PM Modi ने संस्कृत सुभाषितम् से दिया मानसिक दृढ़ता का मंत्र

संकट काल में न छोड़ें उत्साह: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया दृढ़ता…

1 hour ago