जौनपुर : जिलाधिकारी ने जनपदवासियो को दी दीपावली की शुभकामना

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने सभी जनपदवासियों को आरोग्य, समृद्धि, यश, वैभव, के पर्व दिवाली सहित सभी आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए त्यौहार को उल्लास, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है”

जौनपुर 19 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मा० प्रधानमंत्रीजी के दूरदर्शी नेतृत्व में 2047 में देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया गया है, माo मुख्यमंत्रीजी द्वारा प्रदेश को विकसित बनाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है, जिसके क्रम में सभी लोगों से समर्थ पोर्टल पर सुझाव आमंत्रित किया जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से सब कुछ संभव है, दीपावली के शुभ अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि समर्थ पोर्टल पर सकारात्मक और गुणवत्तापूर्ण सुझाव देने में अपने जनपद को शीर्ष पर ले जाने में अपना योगदान देंगे।