जौनपुर : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

“शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा विगत दिनों विभिन्न बैंकों की शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सीएम युवा उद्यमी योजनान्तर्गत कई शाखाओं में लक्ष्य के सापेक्ष उक्त योजना की प्रगति दृष्टिगोचक नही है”

जौनपुर : 06 / 05 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

अति महत्वाकांक्षी सीएम युवा उद्यमी योजना की अनवरत समीक्षा की जा रही है। दिनांक 03 मई 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस मछलीशहर में जन शिकायतों का निस्तारण करते समय संज्ञान में आया कि भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया की मछलीशहर जौनपुर में इस योजना के अन्तर्गत कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए है।

जिसमें से 76 आवेदन स्वीकृत और 06 आवेदन को ऋण वितरण किये गये और 37 आवेदन को निरस्त किये गये है जो अत्यन्त खेदजनक और चिन्ता का विषय है। इसी प्रकार भारतीय स्टेट बैंक आफ इण्डिया की जौनपुर शाखा के अन्तर्गत 03 मई 2025 तक स्वीकृत 499, ऋण वितरण 147 है जो प्रशांसनीय नही है।

उपरोक्त के अतरिक्त जनपद के अन्य बैंक एचडीएफसी बैंक, इण्डियन बैंक, बैंक आफ बडौदा, यू0पी0 ग्रामीण बैंक और यूनियन बैंक आफ इण्डिया में भी उपरोक्त योजना के अन्तर्गत कुल प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन और ऋण वितरण, लक्ष्य के सापेक्ष अत्यन्त कम है। जो शासन की मंशा के अनुरुप नही है।

तद्क्रम में जिलाधिकारी द्वारा समस्त बैंकों के सहायक महाप्रबन्धक और क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र लिखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए जिला प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर अवगत कराये। अन्यथा की दशा में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जिलाधिकारी के द्वारा बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बैंक के द्वारा अभी तक एक भी ऋण वितरण नही किया गया है उन्हें चिन्हित करते हुए 06 मई को बैंठक कर समीक्षा की जायेगी और सबसे अधिक ऋण वितरण करने वाले बैंक शाखाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

इसके साथ ही जिलाधिकारी जनपद के सभी बैंको को स्पष्ट रुप से निर्देशित किया है कि जिन बैंकों के द्वारा ऋण देने में रुचि नही ली जा रही है अपने स्तर से उच्च अधिकारी को अवगत करते हुए आवश्यक कार्यवाही कराये अन्यथा की दशा में जिलाधिकारी द्वारा कठोर कार्यवाही की जायेगी। 

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने निकायों में से सीएम युवा उद्यमी योजना का कम से कम 25-25 आवेदन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बैंको के अधिकारीगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.