जौनपुर : डिजिटल क्रॉप सर्वे की कार्यशाला आयोजित

“एग्रीस्टैक योजना अंतर्गत कराए जा रहे डिजिटल क्राॅप सर्वे (ई-खसरा पड़ताल) के संबंध में सर्वेयरों, सुपरवाइजरो एवं वेरिफायरो की बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया”

जौनपुर : 05 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि ई-खसरा पड़ताल से फसलों की वास्तविक आंकड़े प्राप्त होंगे जिससे किसानों को योजनाओं से लाभान्वित कराने में सहूलियत होती है।

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रीति कन्नोजिया, निर्मला, सरिता देवी, पूजा सिंह, हरिवंश लाल अखिलेश कुमार मौर्या राम मिलन जायसवाल को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने 25 सितंबर तक जनपद के प्रत्येक सर्वेयर को प्राप्त लक्ष्य 1100 प्लांट का सर्वे करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सर्वेयरों को सम्मानित करते हुए कहा अन्य लोग इनसे प्रेरणा लेते हुए कार्य करें अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वालों को दण्डित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सर्वेयरों को निष्ठा एवं ईमानदारी से समयान्तर्गत कार्य पूर्ण करने की शपथ भी दिलाई।

परियोजना निदेशक ने सर्वेयरों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि निर्धारित समय अंतर्गत सर्वे पूर्ण हो जाने चाहिए अन्यथा जिन सर्वेयरों द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण नहीं किया जाएगा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ0 रमेश चंद्र यादव द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे एप संचालन के लिए सर्वेयरों को लाइव वीडियो एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर पीपीटी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम सर्वेक्षण संपन्न करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर अमित कुमार, तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एपीओ ग्राम विकास एवं सैकड़ों  सर्वेयर मौजूद रहे। अंत में उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.