जौनपुर : कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां का औचक निरीक्षण

“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा कम्पोजिट विद्यालय डीह जहानियां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की”

जौनपुर 04 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उन्होंने कक्षा 01 में जाकर छात्रों से हिन्दी की वर्णमाला का उच्चारण कराया, छात्रों के द्वारा वर्णमाला का उच्चारण अच्छे से किये जाने पर यश, आकांक्षा और रिदम को तथा कक्षा 8 की अंकिता यादव और रिया विश्वकर्मा को संस्कृत में श्लोक का सही अर्थ बताने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हे अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और सभी बच्चों को टॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों की सराहना भी की।

जिलाधिकारी के द्वारा मिड-डे-मिल के अन्तर्गत दिये जाने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। इस दौरान उन्होंने करौन्दे के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि करौन्दा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय की कार्यक्षमता बढ़ाने में फायदेमंद है।

करौंदा यूटीआई इंफेक्शन के खतरे को कम करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, पाचन को बेहतर करता है इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर होता हैं। उन्होंने अपने आवास पर बने करौंदे के अचार को बच्चों में वितरण करने के साथ ही अध्यापकों को निर्देश दिया कि करौन्दे और नींबू के अचार, कद्दू के सब्जी, करी पत्ता को मिड-डे-मिल में सम्मिलित किया जाए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में और अधिक सहजन के पौधे लगाये जाने के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा सभी विद्यालयों में बाल वाटिका के अन्तर्गत फलदार पौधों को लगाने के लिए निर्देश दिया गया है जिनके क्रम में जनपद के विद्यालयों में आम, कटहल, अमरूद आदि के पौधे लगाये जा रहे है, जिससे कि बच्चे इसका अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वस्थ रहे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों को शिक्षित करें, उन्हे किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कार युक्त शिक्षा दी जाए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका अमरावती देवी, सहायक अध्यापिका सुषमा सिंह, वंदना सिंह, गायत्री मौर्य, संगीता मौर्य, मीना देवी, पूजा यादव, राजीव कुमार गौतम सहित अन्य अन्य उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.