जौनपुर : मुख्य विकास अधिकारी ने समर कैम्प का किया निरीक्षण

“ब्लॉक मडियाहूं अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय, कुरनी में चल रहे समर कैम्प का बुधवार की सुबह मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया द्वारा निरीक्षण किया गया”

जौनपुर 04 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अरुण मौर्य (डीसी-एमडीएम) एवं जिला समन्वयक प्रशिक्षण विशाल पाण्डेय (डीसी-ट्रेनिंग) भी उनके साथ मौजूद रहे। तीनों अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में चल रही शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों, बच्चों के समूह कार्य, विज्ञान, कला, खेल एवं अभिव्यक्ति पर केंद्रित गतिविधियों का अवलोकन किया। वहाँ बच्चों के उत्साह व शिक्षकों की लगन को देख कर अधिकारीगण प्रभावित हुए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के उत्साह, उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों एवं शिक्षकगणों की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि “इस प्रकार के समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनमें बच्चों को पाठ्यक्रम से हटकर जीवन कौशल, रचनात्मकता एवं नेतृत्व का भी प्रशिक्षण मिलता है।”

उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्यामिनी सिंह एवं उनकी समर्पित टीम को प्रशंसनीय आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद भी किया और उनकी गतिविधियों में सहभागिता दिखाई, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।विद्यालय परिसर में संचालित समर कैम्प में बाल साहित्य, चित्रकला, समूह चर्चा, विज्ञान प्रयोग, मृत्तिका कला, नृत्य एवं योग जैसे सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

यह कैम्प बच्चों को ग्रीष्मावकाश के दौरान रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों से जोड़े रखने का प्रयास है, जिसकी प्रशंसा शिक्षाविदों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्राम समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे।  

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: अपंजीकृत रसायन ‘साइक्लोसिनोन’ के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध

जौनपुर: अपंजीकृत रसायन 'साइक्लोसिनोन' के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने वाले विक्रेताओं पर होगी…

11 hours ago

जौनपुर: 30 दिसम्बर तक चलेगा ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’

जौनपुर: वादों के त्वरित निस्तारण के लिए 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0' जारी, 30…

11 hours ago

जौनपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम

जौनपुर: रंगोलियों से साकार हुआ 'विकसित भारत', टीडी कॉलेज में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के…

11 hours ago

मेरठ ‘नीला ड्रम’ कांड: कोर्ट ने मुस्कान और प्रेमी साहिल को सुनाई फांसी

मेरठ का चर्चित 'नीला ड्रम' कांड: सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या में पत्नी मुस्कान और…

19 hours ago

UP पंचायत चुनाव: क्या 3 महीने में हो पायेगा चुनाव ? जानिए क्या है पेंच

यूपी पंचायत चुनाव: 3 महीने में चुनाव कराना आसान नहीं; प्रशासनिक अड़चनों के चलते सुप्रीम…

19 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट : UP में 3 महीने के भीतर कराये पंचायत चुनाव

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: यूपी में 3 महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव, तब…

19 hours ago