“बंगलूरू में आरसीबी के पहले आईपीएल खिताब जीतने के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं। पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है”
बेंगलुरू 04 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत का जश्न मना रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की टीम को देखने के लिए हजारों प्रशंसक बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए हैं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर कैसे मची भगदड़?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब स्टेडियम में आरसीबी टीम के सम्मान समारोह की शुरुआत होने वाली थी, तब एक साथ बड़ी संख्या में लोग अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
ज्यादा भीड़ पहुंचने से बिगड़ी स्थिति
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालात काबू में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया। कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें एंबुलेंस से पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। कुछ लोगों को मौके पर ही सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई।
बंगलूरू भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख
बंगलूरू भगदड़ की घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा- ‘बंगलूरू में हुई दुर्घटना वाकई दिल दहला देने वाली है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हों।’
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि ‘यह एक युवा और उत्साही भीड़ थी, ऐसे में लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता।’ डीके शिवकुमार ने आगे कहा, ‘मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है, मैं बाद में अस्पताल भी जाऊंगा। मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।
अभी सही संख्या नहीं बताई जा सकती, हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम छोटा कर दिया, पूरा कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं… यहां पर लाखों लोग आए थे।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…