जौनपुर : सपा नेता पप्पू मौर्य समेत चार के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

“जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ीं करके जमीन लिखवाने के मामले में बीती रात मुकदमा दर्ज किया है”

जौनपुर 16 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

नगर कोतवाली क्षेत्र के भंवराजीपुर निवासी राजेंद्र कुमार मौर्य ने 156/3  के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया किं कुछ लोगों ने धोखे से हमारी जमीन का बैनामा करा लिया। 30 जनवरी 2024 को जब नकल निकाल कर देखा गया तो पता लगा कि उसकी जमीन रजिस्ट्री करा ली गई है।

न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जाए। आरोपियों में पप्पू मौर्य जो की समाजवादी पार्टी के नेता और काफी रसूखदार माने जाते हैं भी शामिल है इसलिए पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली कर रही थी।

लेकिन जब न्यायालय के आदेश का प्रकरण आया तो सत्यम शिव मौर्य पुत्र शोभनाथ मौर्य निवासी उमरपुर, सपा नेता तेज बहादुर उर्फ पप्पू मौर्य पुत्र रामस्वरूप मौर्य निवासी सुल्तानपुर हाय, योगेश कुमार मौर्य पुत्र राम निहोर मोर्य निवासी कुत्तुपुर, वीरेंद्र कुमार मौर्य पुत्र रमेश मोर्य निवासी भंवराजीपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी तेज बहादुर मौर्य उर्फ पप्पू जो कि जौनपुर सदर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। गौरतलब है की पहले भी जमीन के मामले में जालसाजी करने की कई शिकायतें आ चुकी हैं । इस बार शासन के निर्देश पर ऐसे लोगों को चिन्हित करके पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

4 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

10 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

10 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

10 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago