जौनपुर : सपा नेता पप्पू मौर्य समेत चार के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
“जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ीं करके जमीन लिखवाने के मामले में बीती रात मुकदमा दर्ज किया है”
जौनपुर 16 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट
नगर कोतवाली क्षेत्र के भंवराजीपुर निवासी राजेंद्र कुमार मौर्य ने 156/3 के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया किं कुछ लोगों ने धोखे से हमारी जमीन का बैनामा करा लिया। 30 जनवरी 2024 को जब नकल निकाल कर देखा गया तो पता लगा कि उसकी जमीन रजिस्ट्री करा ली गई है।
न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जाए। आरोपियों में पप्पू मौर्य जो की समाजवादी पार्टी के नेता और काफी रसूखदार माने जाते हैं भी शामिल है इसलिए पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली कर रही थी।
लेकिन जब न्यायालय के आदेश का प्रकरण आया तो सत्यम शिव मौर्य पुत्र शोभनाथ मौर्य निवासी उमरपुर, सपा नेता तेज बहादुर उर्फ पप्पू मौर्य पुत्र रामस्वरूप मौर्य निवासी सुल्तानपुर हाय, योगेश कुमार मौर्य पुत्र राम निहोर मोर्य निवासी कुत्तुपुर, वीरेंद्र कुमार मौर्य पुत्र रमेश मोर्य निवासी भंवराजीपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी तेज बहादुर मौर्य उर्फ पप्पू जो कि जौनपुर सदर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। गौरतलब है की पहले भी जमीन के मामले में जालसाजी करने की कई शिकायतें आ चुकी हैं । इस बार शासन के निर्देश पर ऐसे लोगों को चिन्हित करके पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।











