जौनपुर : सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर कांग्रेसियो ने जमकर किया प्रदर्शन

“कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया” 

जौनपुर 16 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह ने कहा कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदलें की भावना ग्रसित होकर केंद्र सरकार गलत तरीके से ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल कर कार्रवाई किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। जिस परिवार ने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया, अपने प्रियजनों को शहीद होते देखा, उसी परिवार को सदस्यों को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते दबाने की साज़िश रची जा रही है।

केंद्र सरकार अपने राजनैतिक विपक्षियों को एजेंसियों के माध्यम से लगातार निशाना बना रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से ईडी द्वारा दाखिल आरोप पत्र वापस लिया जाए।

इस अवसर पर सत्यवीर सिंह, शाहनवाज मंजूर सभासद, राकेश सिंह डब्बू, शेर बहादुर सिंह, राजीव निषाद, संदीप सोनकर, अमन सिंह, आदिल खान, मोहम्मद ताहिर, शशांक राय अंकित, गौरव कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, साद खान, जब्बार सलमानी, निलेश सिंह, नियाज ताहिर शेखू, आरिफ सलमानी, अंकित सोनकर, जयप्रकाश मिश्रा, फैयाज हाशमी, शिव मिश्रा, राम शंकर सिंह, ललित चौरसिया, सुरूर, अशरफ, सचिन आदि मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

13 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

14 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

14 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

14 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

15 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

2 days ago