दिल्ली पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध टेंपो को खोज निकाला और स्वरूप नगर ब्लाइंड मर्डर केस का 72 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही रची थी घिनौनी साजिश, 3 नाबालिगों समेत 4 गिरफ्तार”
नई दिल्ली: श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट (THE POLITICS AGAIN)
राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में हुए एक सनसनीखेज ‘ब्लाइंड मर्डर’ और गैंगरेप केस का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर भंडाफोड़ कर दिया है।
13 सितंबर की सुबह एक खुले मैदान में नाबालिग किशोरी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल 4 आरोपियों को पकड़ा है,
जिनमें से मुख्य आरोपी सहित 3 नाबालिग हैं (उम्र 16-17 वर्ष)। चौथा आरोपी बालिग है, जिसकी पहचान शिवम उर्फ सुदामा उर्फ चुचु के रूप में हुई है।
शुरुआत में मृतका की पहचान और कातिलों का कोई सुराग नहीं था। क्राइम और FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली।
इसी दौरान वारदात की रात इलाके में एक संदिग्ध टेंपो नजर आया। अंधेरे के कारण नंबर साफ नहीं था, लेकिन पुलिस ने कई फुटेज जोड़कर टेंपो (DL-1LAG-0257) की पहचान कर ली।
15-16 सितंबर की रात खड्डा कॉलोनी में टेंपो ड्राइवर से पूछताछ के बाद पुलिस चारों आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
पुलिस जांच में यह खौफनाक सच सामने आया है कि मृतका अपने ही एक परिचित (17 वर्षीय नाबालिग लड़के) से मिलने गई थी। पुलिस के मुताबिक:
आरोपी लड़के ने पहले किशोरी के साथ रेप किया और फिर अपने अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया, जिन्होंने भी उसके साथ दरिंदगी (गैंगरेप) की।
हैवानियत के बाद, भेद खुलने के डर से, आरोपी किशोरी को स्वरूप नगर के एक सुनसान मैदान में ले गए।
वहां किशोरी पर चाकुओं से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई (शव पर 8 चोटों के निशान मिले हैं)।
बाद में आरोपियों ने शव को पत्तियों और मिट्टी के नीचे छिपाने की कोशिश की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, घटना के वक्त पहने गए कपड़े और वारदात में प्रयुक्त टेंपो को बरामद कर लिया है।
पुलिस अब फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि इस खौफनाक वारदात में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं था।
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…