दिल्ली : ओल्ड गोविंदपुरा की चार मंजिला इमारत में लगी आग, झुलसकर दो लोगों की हुई मौत, दो की हालत नाजुक

“शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.45 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि ओल्ड गोविंदपुरा की एक इमारत में आग लग गई है। इमारत में 10 लोग फंसे थे” 

शाहदरा 16 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शाहदरा जिला के जगतपुरी स्थित ओल्ड गोविंदपुरा के चार मंजिला इमारत में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत में 10 लोग फंसे थे। पुलिस व दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

वहीं, चार लोग पहली मंजिल पर फंस गए। किसी तरह दमकलकर्मी इमारत के अंदर दाखिल हुए और चारों को बाहर निकालकर हेड गेवार अस्पताल भेजा गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की शिनाख्त तनवीर (28) और नुसरत के रूप में हुई है। वहीं, आग में झुलसे फैजल और आसिफ (18) को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

दमकलकर्मियों ने करीब पौने दो घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.45 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि ओल्ड गोविंदपुरा की एक इमारत में आग लग गई है। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 35 से 40 गज की इमारत में ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर तीन मंजिल बनी हुई थी।

दमकल की गाड़ी अंदर नहीं जा सकती थी। मेन रोड से पाइप जोड़कर घटना स्थल तक पानी पहुंचाया। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सबसे पहले ऊपरी मंजिलों से छह लोगों को सुरक्षित निकाला। जांच के दौरान पता चला कि पहली मंजिल पर मोबाइल की लिथियम बैटरी का गोदाम है। आग वहां लगी है और लोग वहां फंसे हैं।

दमकल कर्मियों ने किसी तरह पहली मंजिल की आग को काबू किया और अंदर घुसने के बाद में चारों को वहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया। झुलसने से दो की मौत हो गई जबकि दो बुरी तरह जख्मी है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस मौके पर तैनात थी। दमकलकर्मी इमारत की तलाशी ले रहे थे।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

12 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

12 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

13 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

18 hours ago

14 अगस्त 1947 विभाजन की विभीषिका: इतिहास का खूनी विस्थापन

14 अगस्त 1947: विभाजन की विभीषिका, जब आजादी के जश्न पर हावी हो गया था…

18 hours ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम ने दी 1947 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने पीड़ितों के संघर्ष को किया नमन, कहा- 'शून्य…

18 hours ago