जौनपुर : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी, सुबह 6:00 बजे से शाही किले में होगा मुख्य कार्यक्रम

“11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण”

जौनपुर 20 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

11वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 को प्रातः 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने आज कार्यक्रम स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं व जन सामान्य के उचित बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, साफ सफाई, पार्किंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

योग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, को योग कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रमों में अवश्य प्रतिभाग करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, परियोजना निदेशक के के पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग, फ्री कोचिंग का पीएम मोदी ने किया ऐलान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा: 1 करोड़ युवाओं को…

2 hours ago

80वां स्वतंत्रता दिवस LIVE UPDATES : देखे वीडियो प्रसारण

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से पीएम मोदी करेंगे 13वीं बार ध्वजारोहण; पहली बार गूंजेंगे…

6 hours ago

गृह मंत्री वाले बयान पर सीएम योगी और ओपी राजभर का सपा पर हमला

यूपी चुनाव: 'आजम खान बनेंगे गृह मंत्री' वाले शिवपाल के बयान पर बवाल, CM योगी…

22 hours ago

जनगणना : केंद्र ने जारी की 40 सवालों की सूची, जानिए क्या-क्या पूछा जाएगा

जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी: आपसे पूछे जाएंगे जाति और बैंक बैलेंस समेत कुल 40…

22 hours ago

दिल्ली में बम की धमकी: हाई कोर्ट, एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को उड़ाने का अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत: हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट समेत 6 जगहों को…

22 hours ago

यूपी चुनाव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50 हजार का प्लान !

यूपी चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर दांव: योगी सरकार का महिलाओं को ₹50,000 देने…

1 day ago