जौनपुर : दिव्यांग मतदाताओ हेतु गठित कमेटी की बैठक सम्पन्न

“जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में दिव्यांग मतदाताओ हेतु गठित कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई”

बैठक में  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विकलांग मतदाताओं को निर्वाचन में आवश्यक सुविधाएं प्रदान किए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में है।

उन्होंने निर्देश दिया कि 18 वर्ष से ऊपर दिव्यांग लोगों को मतदाता बनाने के लिए अभियान चलाया जाय। इसके लिए फार्म 6 भरकर उसमे दिव्यांगता कालम को भी दर्शाते हुए फार्म बीएलओ के माध्यम से या आनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऐप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर मतदाता बन सकते हैं।

जिन दिव्यांगों का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत है लेकिन उसमे दिव्यांगता  चिन्हित नहीं है,  फार्म 8 भरकर वोटर लिस्ट में दिव्यांगता दर्शाया जाये। इसके लिए विशेष रूप से जिला दिव्यांग अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है कि जिस भी दिव्यांग का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है उन्हें वोटर बनाने के लिए प्रेरित व जागरूक करते हुए उन्हें मतदाता बनवाने में सहयोग करे।

उन्होंने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला को निर्देशित किया कि दिव्यांग विभाग मे दिव्यांग पेंशन लेने वाले पंजीकृत लोगों का डाटा तहसील वार ईआरओ को शीघ्र उपलब्ध कराये।

जिससे मिलान किया जा सके की ये सभी दिव्यांग मतदाता सूची में पंजीकृत है। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओ से अपील किया कि वे लोग भी अपनी संस्था के माध्यम से दिव्यांग लोगों को मतदाता बनाने मे अपना पूरा सहयोग प्रदान करे।

बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार सहित उप जिलाधिकारीगण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, सीए राजेशराज गुप्ता अध्यक्ष लायन्स क्लब मेन, प्रदीप सिंह, अतुल सिंह अध्यक्ष लायन्स क्लब क्षितिज, ज्योति श्रीवास्तव अध्यक्ष जेसीआई चेतना, रविकान्त जायसवाल पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब, प्रधानाचार्य, रचना विशेष विद्यालय, प्रधानाचार्य, समर्पण राजकीय विकलांग एवं बालिका शिक्षण समिति सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

लद्दाख के 28 स्थानों का नामकरण: चीन को भारत ने दिया करारा जवाब

लद्दाख में 28 स्थानों का नया नामकरण: बौखलाए चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने दो…

11 hours ago

दिल्ली : बिजली सब्सिडी के लिए ‘आधार’ पहचान हुआ अनिवार्य

दिल्ली: बिजली सब्सिडी के लिए अब 'आधार' पहचान हुई अनिवार्य, बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट…

11 hours ago

भारतीय सेना : 450 नागास्त्र-1R कामिकाजे ड्रोन SDAL ने सौंपी बड़ी खेप

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत: SDAL ने सौंपी 450 'नागास्त्र-1R' कामिकाजे ड्रोन की सबसे बड़ी…

11 hours ago

उत्तराखंड : सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर लगाया 1 साल का बैन

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर 1 साल का सख्त बैन: निर्माण से लेकर बिक्री तक…

11 hours ago

लखनऊ: अवध बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन

लखनऊ: अवध बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम, निजी वाहनों और वेतन कटौती…

11 hours ago

यूपीआई (UPI) यूजर्स को बड़ी राहत: दिवाली तक टला MDR शुल्क

यूपीआई (UPI) यूजर्स और दुकानदारों को बड़ी राहत: NPCI ने दिवाली तक टाला MDR शुल्क,…

12 hours ago