जौनपुर : कृषक दुर्घटना योजना के सभी मामले 03 दिन के भीतर होंगे निस्तारित
“जनपद में मुख्यमंत्री और अध्यक्ष बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के निर्देशों के क्रम में विगत पिछले कई वर्षों से लंबित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के आवेदनों की लगातार समीक्षा की जा रही है”
मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष देवा जी पत्नी स्वर्गीय फौजदार शर्मा उपस्थित हुई तथा कृषक दुघर्टना बीमा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 से लम्बित प्रकरण के सन्दर्भ में जिलाधिकारी को अवगत कराया स्वर्गीय फौजदार शर्मा की मृत्यु 01 फरवरी 2023 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उन्हें स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। देवा जी द्वारा मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत ऑनलाइन 751 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 619 आवेदन निस्तारित कर दिए गए हैं और अवशेष 132 आवेदनों को 03 दिन के भीतर निस्तारित कर दिया जाएगा। 08 मई 2025 से 27 मई 2025 के मध्य 400 से भी अधिक लम्बित आवेदनों का निस्तारण कराया गया।











