जौनपुर : 40 वर्ष पुराने वाद का मात्र 02 घंटे में हुआ निस्तारण

“जिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई कक्ष में फरियादी हरिलाल पाल जी को संशोधित खतौनी उपलब्ध करायी गयी तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया”

जौनपुर 16 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता निवासी परगना उसराव तहसील मड़ियाहॅू के वयोवृद्ध हरिलाल पाल जी उपस्थित हुए जिनकी उम्र लगभग 82 वर्ष है।

उन्होंने जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उन्होंने वर्ष 1985 में आराजी संख्या 531 की भूमि क्रय की थी।

किन्तु लेखपाल द्वारा खतौनी परिवर्तित करते समय त्रुटिवश आराजी संख्या 521 दर्ज हो गया। कई बार प्रार्थना पत्र देने के पश्चात भी उनकी समस्या का समाधान नही हो सका।

प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता बरतते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि आज ही उनकी समस्या का निस्तारण कराया जायेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी मडियाहू को तत्काल आज ही प्रकरण का निस्तारण कराते हुए कानूनगो एवं लेखपाल को संशोधित अभिलेख सहित उपस्थित होने के निर्देश दिये जिसके क्रम में मात्र दो घण्टे में ही लगभग 40 वर्ष पुराने वाद का निस्तारण कराया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा जनसुनवाई कक्ष में फरियादी हरिलाल पाल जी को संशोधित खतौनी उपलब्ध करायी गयी तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने लेखपाल के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश है कि पुराने वादों का तत्परता से निस्तारण किया जाये तथा इस प्रकार के प्रकरणों में यदि किसानों को परेशान किया जाएगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के निस्तारण पर हरिलाल पाल जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.