बिहार : पीएम मोदी ने चुनावी राज्य को दी 40 हजार करोड़ की बड़ी सौगात

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की यात्रा के बाद सोमवार को बिहार के पूर्णिया पहुंचे, यहां उन्होंने नए सिविल एन्क्लेव के अस्थायी टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया”

पूर्णिया 16 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, ₹36,000 करोड़ से अधिक की विकासात्मक योजनाओं की सौगात और ₹5000 करोड़ लागत की योजनाओं के लाभों का वितरण एवं शिलान्यास किया। पूर्णिया का यह नया टर्मिनल एयरपोर्ट की सुविधाओं और क्षमता में इजाफा के साथ पूरे इलाके के विकास में और इंटरकनेक्टिविटी में मदद करेगा।

पीएम ने क्या क्या दी सौगात

  • पीएम मोदी ने बिहार को कई रेलवे लाइनें, ट्रेन सेवाएं, नेशनल मखाना बोर्ड और आवास योजनाओं की सौगात दी है। 
  • पीएम ने पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट(इंडिगो) कोलकाता-पूर्णिया- कोलकाता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • पूर्णिया की सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-आज शुरू की गयी योजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी।
  • 40000 से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत घर दिया गया है।
  • पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार का चौथा कॉमर्शियल एयरपोर्ट बन गया है, जहां से अब लोग देश के दूसरे हिस्सों के लिए भी उड़ान भर सकेंगे।
  • इस एयरपोर्ट के शुभारंभ से सीमांचल के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा और पूर्णिया के अलावा अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
  • पूर्णिया एयरपोर्ट से कोलकाता और अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। पूर्णिया से इंडिगो एयरलाइन की कोलकाता के लिए फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन मिलेगी।

बता दें कि बिहार में आने वाले कुछ सप्ताह में विधानसभा के चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले सियासत चरम पर है और सभी राजनीतिक दल रैलियों से लेकर जनसभाओं का आयोजन कर रहे हैं। साथ ही जनता के लिए चुनावी वादों की भी झड़ी लगी है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.