जौनपुर : जिलाधिकारी ने पुल पर फेंसिंग/सेफ्टी गार्ड लगाने के दिए निर्देश

“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों, ब्लैक स्पॉट्स, वाहनों की पार्किंग, वाहनों के फिटनेस तथा चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण, रोड मार्किंग इत्यादि के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व की बैठक में शोल्डर बनवाने के निर्देश गए थे किंतु कई स्थानों पर अभी तक शोल्डर नहीं बने हैं, कोई भी अप्रिय घटना घटित होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिवाली से पूर्व शोल्डर बनवाने तथा मरम्मत के कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

उन्होंने शास्त्री, सद्भावना सहित अन्य पुल पर फेंसिंग/सेफ्टी गार्ड लगाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को चिन्हित स्थानों पर पार्किंग बोर्ड शीघ्र लगवाने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिवाली से पूर्व सड़कों के मरम्मत करने के निर्देश दिए गए तथा मुख्य स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन से पूर्व जर्जर तारों/सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा डॉ0 लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

5 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

5 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

5 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

5 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

1 day ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

1 day ago