“पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा और सेना के तलाशी अभियान को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 48 पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया है”
जम्मू 29 / 04 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंरी हमले के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। सेना और पुलिस के जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकियों को चुन-चुन कर मारकर उनके ठिकानों को तबाह भी कर रहे हैं। सेना के इस अभियान के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने कश्मीर घाटी के 48 पर्यटक स्थलों को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने फैसला आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान और सुरक्षा समीक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। सरकार ने कश्मीर घाटी में पर्यटकों के लिए 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक, 87 पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति है। हालांकि, इनमें से जिन पर्यटक स्थलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है वे या तो आतंकवाद विरोधी तलाशी अभियान का हिस्सा हैं या संवेदनशील स्थानों पर स्थित हैं।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…