“प्रयागराज जिले में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मर्डर की वारदात सामने आई है। जिले के नैनी इलाके के ADA कालोनी में घर के अंदर बुजुर्ग पति-पत्नी पर चाकुओं से हमला किया गया है। इस हमले में रिटायर्ड FCI अधिकरी अरुण कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुईं। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई”
प्रयागराज 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हमला जिसने भी किया, उसने घर का दरवाजा बंद करके चाकुओं से दोनों पर कई वार किए। वारदात के बाद दरवाजा बंद करके भाग निकला। आसपास के लोगों ने जमीन पर खून के छींटे देखे तो उनके होश उड़ गए। खिड़की से झांक कर देखा तो बुजुर्ग दंपति खून से लथपथ पड़े हुए थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। हालांकि, अरुण की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी मीना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात क्यों की गई ये अभी साफ नही हैं। पुलिस को कई सुराग मिले हैं, जिस पर जांच हो रही है।
दिन में हुए इस तरह के हमले की खबर पूरे इलाके मे फैल गई। लोग भीड़ लगा कर मौके पर जुटे रहे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी घर के बाहर और अंदर की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक वारदात की वजह साफ नहीं हुई है।
पुलिस को ये भी पता चला है की दोनों पति-पत्नी ने कुछ लोगों को काम के लिए बुलाया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और इनकी दुश्मनी का भी पता लगा रही है। DCP विवेक यादव ने हमलावर को पकड़ने के लिए नैनी पूलिस के अलावा SOG को भी लगाया है।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…