वाराणसी : चलती बस में लगी आग, 45 यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

“वाराणसी जिले में मंगलवार को सवारियों से भरी एक बस में अचानक आग लगी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने कूद कर जान बचाई”

वाराणसी 29 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहाव स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक बस में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ से अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रही थी।

पुलिस के अनुसार, 45 यात्री बस में सवार थे। गाड़ी का इंजन गर्म होने पर चालक ने परिचालक को आगाह किया। जिसके बाद परिचालक ने यात्रियों को उतरने के लिए कहा। देखते ही देखते बस में आग लग गई। यात्रियों ने आनन-फानन कूद कर जान बचाई।

घटना के दौरान एक यात्री का बैग बस में छूट गया। जो आग में जल गया। सभी यात्री जैसे ही उतरे बस धू- धू कर जलने लगी। आग इतनी भीषण लगी कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जल गई। चोलापुर थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम किया।

हालांकि तब तक बस जल चुकी थी। दरोगा चंदन चौरसिया ने बताया कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक यात्री का बैग जला है। चालक परिचालक ने बताया था कि इंजन गर्म होने और वायरीग शार्ट की वजह से आग लगी है।

 

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

18 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

18 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

18 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

18 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

19 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

19 hours ago