Breaking News

बरेली हिंसा : पुलिस ने हिंसा के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को किया गिरफ्तार

“बरेली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नदीम को शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया है”

बरेली 29 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

बरेली में हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। पुलिस ने अब बरेली हिंसा का शाहजहांपुर से भी कनेक्शन खोज निकाला है। यहां शाहजहांपुर से पुलिस ने बरेली हिंसा के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले तौकीर रजा को बरेली से गिरफ्तार किया गया था, जिस पर बरेली में हिंसा भड़काने के आरोप हैं। बता दें कि आई लव मोहम्मद को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच बरेली में उपद्रवियों ने पुलिस से झड़प की, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसी मामले में अब पुलिस लगातार प्रदेश के अन्य राज्यों में भी जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर से गिरफ्तार नदीम, बरेली में हुई हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंसा के बाद से ही पुलिस को नदीम की तलाश थी।

बरेली में हुई हिंसा के बाद से ही नदीम फरार चल रहा था। नदीम को आज सुबह शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक नदीम ने ही भीड़ को इक्कठा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था और कॉल कर के लोगों को बुलाया था। इसके अलावा नदीम के फोन से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने नदीम की गिरफ्तारी के बाद उसका फोन भी बरामद कर लिया है। 

भागने की फिराक में था नदीम

पुलिस ने बताया कि बरेली में हिंसा भड़काने के बाद अब नदीम यूपी छोड़कर भागने की फिराक में था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने उसे शाहजहांपुर जिले से दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड तौकीर रजा का राइट हैंड नदीम को बताया जाता है।

यह भी पता चला है कि नदीम कभी भी तौकीर रजा की बात को टालता नहीं था। वहीं बरेली में हिंसा भड़काने के लिए नदीम एक हफ्ते से प्लानिंग में लगा हुआ था। फिलहाल नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी। 

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

5 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

5 hours ago