“ऊना में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक सैलून में बाल कटवा रहा था, इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे गोली मार दी। इस गोलीकांड में सैलून में बैठे एक अन्य युवक की भी गोली लगने से मौत हो गई है। जिसकी अभी शिनाख्त बाकी है”
ऊना 28 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे ऊना के लोअर बसाल बाजार में सैलून में कटिंग करवा रहे एक युवक की दो अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान राकेश कुमार उर्फ गगी अपर अरनियाला जिला ऊना के रूप में हुई है। जो कि सैलून में बैठकर कटिंग करवा रहा था कि नेशनल हाईवे पर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके ऊपर गोली दाग दी। इससे उसकी मौत हो गई।
आनन फानन में युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया है। पुलिस भी घटनास्थल पर रवाना हो गई है और मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच करने में जुट गई है। ऊना में एक के बाद एक गोली कांड की घटना घटित होने से हर कोई स्तब्ध है और पुलिस की कार्यप्रणाली के ऊपर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ गग्गी, निवासी अपर अरनियाला, अपने साथियों के साथ क्षेत्र में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जा रहे थे। रवाना होने से पहले वह बाल संवारने के लिए बार्बर शॉप पर रुके था।
इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दुकान में घुसकर नजदीक से गोलियां दाग दीं। गोलियां इतनी पास से चलाई गईं कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
दुकान में मौजूद अन्य लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे साफ है कि हमला सुनियोजित था और केवल राकेश को निशाना बनाने के लिए ही अंजाम दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी और हत्या के कारणों तथा हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला बेहद योजनाबद्ध था।
स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026: 'लैंड ऑफ राइजिंग सन' से जुड़ा 'लैंड ऑफ सूर्यवंश', उत्तर प्रदेश…
गुजरात में 'ड्राई स्टेट' की खुली पोल: भावनगर में नकली शराब का कहर, 2 की…
बिहार: RJD का राजभवन मार्च बना रणक्षेत्र, तेजस्वी यादव हिरासत में; छात्र आंदोलन में 'AK-47'…
परोपकार ही जीवन की सार्थकता: पीएम मोदी ने संस्कृत 'सुभाषितम्' के जरिए दिया मानव कल्याण…
भारत का 'सुपरफूड' मखाना: बिहार के तालाबों से लेकर ग्लोबल मार्केट तक का शानदार सफर"…
सम्पादकीय: 'ऑपरेशन सिंदूर' का सच— नए भारत का शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा का पर्दाफाश"…