“प्रदेश में बनाईं दवाएं फिर मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनीं 66 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं”
शिमला 23 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में बनाईं दवाएं फिर मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनीं 66 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। देशभर में कुल 211 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में बनीं जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों की भी दवाएं शामिल हैं। वहीं, बुखार, संक्रमण, कैल्शियम, विटामिन, मधुमेह व खांसी की दवा भी शामिल है।
अक्तूबर में राज्य प्रयोगशाला के तहत 49 व केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से लिए गए 17 दवाइयों के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। ये दवाएं सोलन, बद्दी, नालागढ़, कालाअंब, पांवटा और कांगड़ा के संसारपुर टैरेस की दवा कंपनियों में बनाई गई हैं।
राज्य के ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनके लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। कंपनियों को नोटिस जारी करके स्टॉक वापस मंगवा लिया गया है।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…