प्रतापगढ़ : कुंडा में सपा नेता ने पूर्व प्रधान के बेटों को गोलियों से भूना

“प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरियावां गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया”

प्रतापगढ़ 23 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जमीन और राजनीतिक विवाद को लेकर पूर्व प्रधान मोहम्मद मोअज्जम उर्फ गुड्डू और सपा नेता तनवीर के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग शुरू हो गई। 

गोली लगने से पूर्व प्रधान के बेटे 22 वर्षीय फुरकान और 25 वर्षीय साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। फुरकान को दाहिने सीने में गोली लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को तत्काल कुंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर किया गया है। 

सपा नेता समेत दो लोग गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों सपा नेता तनवीर और शाहबाज को गिरफ्तार कर मौके से राइफल बरामद किया है। फायरिंग के बाद इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

2 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

2 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

2 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

3 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

3 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

3 hours ago