Breaking News

दिल्ली : इंडिया गेट पर लगे नक्सली हिडमा के नारे, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

“दिल्ली में इंडिया गेट पर उस समय हालात असामान्य हो गये जब वायु गुणवत्ता में गिरावट के लिए किया गया विरोध-प्रदर्शन मारे गये नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारों से गूंज उठा”

नई दिल्ली 24 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे। प्रदर्शनकारी व्यवस्था से नाराज थे और उसे बदलने की आवाज उठा रहे थे। 

मगर आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पैपर स्प्रे कर दिया, जिससे तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी का राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।  पुलिस ने 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 4.30 बजे कुछ प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के सी-हेक्सागन पर जमा हुए। वह वायु गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट को लेकर विरोध जता रहे थे।

कुछ देर बाद प्रदर्शन करने वाले नक्सली हिडमा के पक्ष में नारेबाजी करने लगे। वहां मौजूद पुलिस टीम ने उन्हें वहां से हटने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देश का पालन नहीं किया और नारेबाजी करते रहे। 

उसके बाद पुलिस प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने लगी। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच हल्की झड़प हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेपर स्प्रे किए जाने से तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने आंखों में जलन की शिकायत की। उन्हें तुरंत पास के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में भी काफी दिक्कत आई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने हिंसक व्यवहार और पुलिस बल पर हमले को लेकर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह अपनी शिकायत शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से रखें, ताकि सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और व्यवस्था प्रभावित न हो। घटना के बाद इंडिया गेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

1 hour ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

1 hour ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

1 hour ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

2 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

2 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

2 hours ago