Breaking News

हिमाचल : सोलन जिले में बनी 41 दवाओं के साथ प्रदेश की 54 दवाओं के सैंपल फेल, देखिये लिस्ट

“हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की 41, सिरमौर की छह, कांगड़ा की पांच और ऊना जिले की दो दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं” 

सोलन 28 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हिमाचल में बनीं 54 दवाओं समेत देशभर की 143 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। जुलाई माह के अगस्त में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 41, सिरमौर की छह, कांगड़ा की पांच और ऊना जिले की दो दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं।

बद्दी की एक ही कंपनी के पांच तो कुछ कंपनियों के दो से तीन सैंपल फेल हुए हैं। इनमें संक्रमण, पेट में जलन, सीने में दर्द, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों में जकड़न, आंख व कान में डालने वाली दवा, मिर्गी की दवा, बुखार समेत फंगल इंफेक्शन की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।

बद्दी के एलिफिकेयर कंपनी की गाबा पैंटिन कैप्सूल आईपी-300 के चार सैंपल और कैल्शियम व विटामिन डी-3, झाड़माजरी के बायोजैनेटिक लाइफ साइंस के ब्रूफिन के तीन सैंपल, सोलन के कायलर स्थित वॉट्स फार्मा कंपनी की एजेफॉल एक्स टी, बद्दी स्थित कलिंगा हेल्थकेयर की मिग्नैप डी और जोरासैफ-500, सोलन के नगाली स्थित रोमा फार्मा कंपनी की कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन डी-3 टेबलेट, डेक्लोफेनिक व मिथाइलप्रेडनिसोलोन, परवाणू की एनडीबी कंपनी की आईड्रॉप, परवाणू के मोरपेन कंपनी की एम्लोपेन 2.0 टेबलेट, सिरमौर के कालाअंब की एडबिन फार्मा की अन्सीसेफ-20 टेबलेट, बद्दी की रेबेंटीज हेल्थकेयर की जोनेक पी टेबलेट, बद्दी के लोधीमाजरा की सेंट क्योर प्राइवेट लिमिटेड की क्लोपिरेस-75 टेबलेट, बद्दी की एफी ट्रेंलेंटलर्स कंपनी की टेल्मीसार्टन और केटोकोनाजोल टेबलेट के सैंपल फेल हुए।

झाड़माजरी बद्दी की लाइफ विजन हेल्थकेयर कंपनी रिब्जाइल-40 एलएस, बद्दी की सिग्मा सॉफ्टजेल एंड फार्मूलेशन कंपनी की रेमिप्राजोल कैप्सूल, झाड़माजरी की इनोवा कैप्टेब लिमिटेड कंपनी की रेन्टेग आरडी कैप्सूल, कुमारहट्टी की एजोर्ट लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की इटॉक टीएच-4 टेबलेट, सिरमौर के पांवटा साहिब की लैबोरेट फार्मास्यूटिकल की डिको आंख व कान की दवा, ऊना जिला के टाहलीवाल स्थित बीटामैक्स कंपनी की वॉल्सटैक-500 टेबलेट, बद्दी के जुडीकलां की आईबीएन हर्बल कंपनी की वोमीबेन एमडी के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे।

ऊना के हरोली मेफ्रो आर्गेनिक की पैरासिटामोल, नाहन के कालाअंब की एसबीएस बायोटेक का लोराजेमपम टेबलेट, झाड़माजरी की एसीएमपी लेफिटैक कंपनी जैम्प्राजोल सोडियम कैप्सूल, कांगड़ा के इंदौरा की सैम्रबीर बायोटैक का लोशन लूनिक्स, नालागढ़ के सायनीमाजरा की हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड एमोक्सीलीन व पोटाशियम केल्बोनेट, सोलन के सपरून में वी लैबोट्री की कैल्शियम व विटामिन डी-3 के दो सैंपल, नालागढ़ के मायशा लाइफ साइंस की उल्सोडियोकोलिक एसिड समेत कई अन्य कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं।

“जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बाजार से पूरा स्टॉक वापस मंगवाया जाएगा। विभाग नियमों के तहत संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई करेगा” – मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक

Santosh SETH

Share
Published by
Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

21 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago