Breaking News

उत्तराखंड : चमोली के मोपाटा गांव में बादल फटने से तबाही, दंपत्ति लापता

“उत्तराखंड के चमोली जिले की तहसील देवाल के अंतर्गत आने वाले मोपाटा गांव में गुरुवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस भीषण आपदा में गांव के तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हो गए हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है”

चमोली 29 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब दो से ढाई बजे के बीच तेज बारिश के साथ बादल फटा। देखते ही देखते मकान और गोशाला मलबे में दब गए। करीब 15 से 20 मवेशियों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

गांव में चारों ओर मलबा फैला हुआ है और लोग दहशत में हैं।म घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गईं।

वहीं, सीडीओ चमोली अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि जनपद चमोली की तहसील देवाल के ग्राम मोपाटा में देर रात अतिवृष्टि की सूचना मिली है।

इसके कारण एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान 2 लोग घायल हो गए और 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं और राहत कार्य जारी है।

इससे पहले, 22 अगस्त को भी चमोली जिले के थराली विकासखंड में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई थी। मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने थराली के कोटडीप, राड़ीबगड़, अपर बाजार, कुलसारी, चेपडो और सगवाड़ा जैसे कई इलाकों को अपनी चपेट में लिया था। मकानों और दुकानों में मलबा घुस गया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में देर रात बादल फटने की दुखद सूचना प्राप्त हुई।

जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

21 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago