दिल्ली : वेस्ट विनोद नगर में गणेश पंडाल के पीछे युवक की हत्या

“दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में गणेश पंडाल के पीछे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और धार्मिक आयोजन को रद्द कर दिया गया है”

नई दिल्ली 28 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के डॉ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में बने गणेश पंडाल के पीछे एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की उम्र 22 से 24 साल के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है। विधायक रवि नेगी भी मौके पर मौजूद हैं।

मण्डवली थान इलाके के वेस्ट विनोद नगर के डॉ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में बने गणेश पंडाल के पीछे एक युवक की हत्या हो गई है। युवक की हत्या चाकू मारकर की गई है। घटना 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

जिस युवक की हत्या हुई है, अभी उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस की तरफ से भी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी के बारे में भी अभी कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है, जो सबूतों को इकट्ठा कर रही है।

हत्या की वजह से धार्मिक कार्यक्रम रद्द 

चूंकि इस हत्याकांड को गणेश पंडाल के पीछे अंजाम दिया गया है, इसलिए धार्मिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है। 

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

20 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

20 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

21 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

21 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago