Breaking News

हिमाचल समाचार – कुल्लू जिला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

“अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसपी कुल्लू कार्यालय परिसर में किया धरना प्रदर्शन, ममता सरकार के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे”

कुल्लू 21 / 08 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

कुल्लू जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एसपी कुल्लू कार्यालय परिसर में पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए और पश्चिम बंगाल सरकार से महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या में संयुक्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वही मनाली के खखनाल में 13 अगस्त को 22 वर्षीय प्रिसिलिया की संदिग्ध मामले में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुल्लू पुलिस से जल्द आरोपियों के खिलाफ गहनता से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की सह सचिव नीतिका ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ उत्पीड़न मर्डर रेप जैसी घटनाएं हो रही है।

उन्होंने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की गई और अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि ममता सरकार जिस प्रकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लड़कियों पर मां-बाप रिश्तेदार पाबंदियां लगते हैं इस तरह लड़कों पर भी पाबंदी लगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनको संरक्षण देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग है कि महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले सभी दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए।

मनाली में भी जिस प्रकार प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत हुई है। इसमें भी पुलिस गहनता से जांच करें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ ठाकुर ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या जघन्य अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह मनाली के खखनाल में 22 वर्षीय प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में जांच को सही तरीके से नहीं कर रही है और एक सप्ताह के बाद भी मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है

उन्होंने कहा कि ममता सरकार में जिस प्रकार अपराधिक घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही है वह चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने अगर महिला डॉक्टर के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिया तो आने वाला समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

1 day ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

1 day ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago