हिमाचल समाचार – मंडी का राजबन बना शमशान, पलायन चाहते हैं ग्रामीण, लेकिन जाएं कहां, नहीं सूझ रहा कोई रास्ता

“राजबन गांव में बादल फटने की घटना के बाद यहां नहीं रहना चाहते अधिकतर परिवार, सरकार से सुरक्षित स्थान पर जमीन उपलब्ध करवाने की लगा रहे हैं गुहार “
मंडी 20 / 08 / 2024 (शब्द) नीतू कौशल की रिपोर्ट
मंडी जिला के पधर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत धमच्याण का राजबन गांव बादल फटने की घटना के बाद डेंजर जोन में आ गया है।
31 जुलाई की रात को बादल फटने से यहां तीन घर इसकी चपेट में आए थे, जिस कारण 9 लोगों की मौत हो गई थी, दो घायल हुए थे और एक अभी तक लापता है।
गांव के लोगों ने तबाही का जो मंजर देखा उसके बाद यहां किसी की भी रहने की हिम्मत नहीं हो रही है। लोग मजबूरी और डर के साये में यहां रह रहे हैं।
श्याम लाल, नरेश कुमार, जीत सिंह और साजू राम ने बताया कि गांव अब एक तरह से शमशान प्रतीत हो रहा है। प्राकृतिक आपदा ने जो कहर बरपाया उसके बाद यहां रहने में डर लग रहा है।
इन्होंने सरकार से इन्हें सुरक्षित स्थानों पर जमीन दिलाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही अधिकतर लोग ऐसे हैं जिनकी जमीनें यहां से करीब 3 किमी आगे तेरंग गांव में भी हैं।
लेकिन उस गांव तक सड़क सुविधा नहीं है जिस कारण वहां घर बना पाना संभव नहीं है। इन लोगों ने सरकार से तेरंग गांव तक जल्द से जल्द सड़क सुविधा पहुंचाने का गुहार लगाई है ताकि ये सभी वहां पर जाकर बिना किसी भय के अपना जीवन यापन कर सकें।
बीते दिनों लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस गांव का दौरा किया था और ग्रामीणों व प्रभावितों को सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था।
विक्रमादित्य सिंह ने ग्रामीणों की सड़क की मांग और उन्हें जमीन दिलाने की बात पर हामी भरते हुए इस विषय को सरकार और जिला प्रशासन के माध्यम से जल्द से जल्द उठाने का आश्वासन दिया है।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago